फ़्रांस में विदेशमंत्रालय के सामने फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133396-फ़्रांस_में_विदेशमंत्रालय_के_सामने_फ़िलिस्तीनियों_के_समर्थन_में_प्रदर्शन
फ्रांस के नागरिक ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के अपराधों और फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार का विरोध करने के लिए के लिए पेरिस में विदेश मंत्रालय की इमारत के सामने एकत्र हुए।
(last modified 2024-02-17T08:17:51+00:00 )
Feb १७, २०२४ १३:४६ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस में विदेशमंत्रालय के सामने फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में प्रदर्शन

फ्रांस के नागरिक ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के अपराधों और फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार का विरोध करने के लिए के लिए पेरिस में विदेश मंत्रालय की इमारत के सामने एकत्र हुए।

अनातोली न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के विदेश मंत्रालय के सामने विरोध प्रदर्शन का आह्वान फ्रांस के विभिन्न संगठनों और संघों द्वारा किया गया था और इसका उद्देश्य रफ़ह और  ग़ज़्ज़ा शहर के फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करना था।

प्रदर्शनकारियों ने ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के हमले के लिए फ्रांस और अन्य यूरोपीय सरकारों के समर्थन की निंदा की और फिलिस्तीनी जनता की ज़िंदगी को बचाने के लिए इस्राईल के खिलाफ प्रतिबंधों और तत्काल युद्धविराम की मांग की।

इन विरोध प्रदर्शनों में फिलिस्तीन के समर्थकों ने ग़ज़्ज़ा के लोगों के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन की जारी हमलों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी की कड़ी आलोचना की।

ग़ज़्ज़ा के ख़िलाफ ज़ायोनी शासन के युद्ध को लेकर अमेरिका में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान, एक अमेरिकी को डलास पुलिस ने उस समय पीटा जब वह "फ़िलिस्तीन स्वतंत्र है" के नारे लगा रहा था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।