ज़ायोनी सरकार के ताज़ा हमले में 10 फिलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133426-ज़ायोनी_सरकार_के_ताज़ा_हमले_में_10_फिलिस्तीनी_शहीद
जायोनी सरकार ने गज्जा पट्टी के केन्द्र और उसके दक्षिण में हमला किया जिसमें कम से कम 10 फिलिस्तीनी शहीद हो गये।
(last modified 2024-02-18T01:24:26+00:00 )
Feb १८, २०२४ ०६:५३ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी सरकार के ताज़ा हमले में 10 फिलिस्तीनी शहीद

जायोनी सरकार ने गज्जा पट्टी के केन्द्र और उसके दक्षिण में हमला किया जिसमें कम से कम 10 फिलिस्तीनी शहीद हो गये।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी सरकार के युद्धक विमानों ने गज्जा पट्टी के केन्द्र में स्थित दैरुल बलह में एक इमारत पर बमबारी की जिसमें तीन फिलिस्तीनी शहीद हो गये।

इसी प्रकार जायोनी सरकार के युद्धक विमानों ने गज्जा पट्टी के दक्षिण में स्थित रफह में एक कृषि भूमि पर बमबारी की जिसमें तीन बच्चों और महिला सहित सात लोग शहीद हो गये। यह फिलिस्तीनी वहां पर शरण लिये हुए थे।

इस्राईली युद्धक विमानों ने इसी प्रकार आज सुबह दक्षिणी लेबनान पर भी बमबारी की है जबकि इस्राईल ने एक ड्रोन के माध्यम से दो मिसाइलों को दक्षिणी लेबनान में फायर किया है। इस हमले से होने वाली संभावित क्षति के बारे में अभी कोई रिपोर्ट प्रकाशित नहीं हुई है। यह हमला एसी हालत में किया गया है जब दक्षिणी लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने एक बयान जारी करके एलान किया है कि उसने फिलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के समर्थन में लेबनान के शबआ क्षेत्र में जायोनियों की "अस्सोमाक़ा"  छावनी पर मिसाइल से हमला किया।

इसी प्रकार हिज्बुल्लाह ने एक अन्य बयान करके जायोनियों की अज़्ज़ुहैरा छावनी पर हमला किये जाने की सूचना दी। पिछले कई महीनों के दौरान लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज्बुल्लाह ने फिलिस्तीन की मज़लूम जनता के समर्थन में इस्राईल के सैन्य ठिकानों को लक्ष्य बनाया है और यह ऐसा विषय है जो लेबनान की सीमा के निकट कालोनियों में रहने वाले जायोनियों की डर का कारण बना है और दसियों हज़ार जायोनी इन क्षेत्रों को छोड़कर भाग गये हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।