इस्राईल के लिए जाने वाले एक और जहाज़ पर हमला
Feb १९, २०२४ १३:४७ Asia/Kolkata
लाल सागर में बाबुल मंदब जलडमरूमध्य में एक और जहाज़ पर हमला किया गया।
समाचार सूत्रों के मुताबिक, एम्ब्री मरीन सिक्योरिटी कंपनी ने सोमवार सुबह इसकी घोषणा की। इस खबर में कहा गया है कि लाल सागर में बाबु मंदब जलडमरूमध्य के पास एक ब्रिटिश जहाज को निशाना बनाया गया है लेकिन इस घटना का विवरण नहीं दिया गया है।
यमनी सेना ने घोषणा की है कि जब तक ग़ज़्ज़ा के ख़िलाफ इस्राईल हमले बंद नहीं हो जाते तब तक वह इस्राईल जाने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाना जारी रखेगी।
यमनी सेना ने इस बात पर भी जोर दिया है कि अदन की खाड़ी और लाल सागर में नेविगेशन सभी जहाजों के लिए मुफ़्त है और उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की जाती है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स