ग़ज़्ज़ा का नासिर अस्पताल ठप्प पड़ गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133494-ग़ज़्ज़ा_का_नासिर_अस्पताल_ठप्प_पड़_गया
ग़ज़्ज़ा में नासिर अस्पताल पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है।
(last modified 2024-02-19T10:24:51+00:00 )
Feb १९, २०२४ १४:१७ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा का नासिर अस्पताल ठप्प पड़ गया

ग़ज़्ज़ा में नासिर अस्पताल पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस गिब्रेयासिस ने रविवार, 18 फरवरी को घोषणा की कि ग़ज़्ज़ा में नासिर अस्पताल एक सप्ताह की घेराबंदी और लगातार हमलों के बाद पूरी तरह से बंद हो गया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, नासिर अस्पताल में लगभग 200 मरीज़ भर्ती हैं, उनमें से 20 को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित करने की आवश्यकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस गिब्रेयासिस की यह रिपोर्ट इसी ओर इशारा करती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने कहा कि इस्राईली सेना ने मरीजों की स्थिति और उनकी चिकित्सा आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए संगठन की सहायता टीमों को नासिर अस्पताल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले कुछ दिनों से चेतावनी दी थी कि इस्राईली सेना लगातार खान यूनिस में अमल और नासिर अस्पतालों को तोपखाने से निशाना बना रही है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।