ग़ज़्ज़ा के समर्थन में अरब देशों में प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133658-ग़ज़्ज़ा_के_समर्थन_में_अरब_देशों_में_प्रदर्शन
जॉर्डन, बहरैन और यमन के हज़ारों लोगों ने ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों के साथ अपना समर्थन और एकजुटता घोषित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए।
(last modified 2024-02-25T07:32:01+00:00 )
Feb २४, २०२४ १४:०८ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा के समर्थन में अरब देशों में प्रदर्शन

जॉर्डन, बहरैन और यमन के हज़ारों लोगों ने ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों के साथ अपना समर्थन और एकजुटता घोषित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए।

जॉर्डन की जनता ने ग़ज़्ज़ा के फ़िलिस्तीनियों के साथ अपनी सहानुभूति और एकजुटता की घोषणा की और वाशिंगटन द्वारा समर्थित ज़ायोनी शासन की आक्रामकता की निंदा की और अम्मान में अमेरिकी दूतावास की ओर मार्च किया।

बहरैन की जनता ने भी बहरेन के अल-दराज़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करके ग़ज़्ज़ा के लोगों के लिए अपने समर्थन की घोषणा की।

बहरैन प्रदर्शनकारियों ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के प्रति अपने समर्थन और अपनी दृढ़ता पर ज़ोर दिया।

बहरैन के लोगों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में मज़लूम फ़िलिस्तीनी जनता के प्रति अपने समर्थन का एलान करते हुए ज़ायोनी शासन के अपराधों की निंदा की और मनामा में ज़ायोनी सरकार के दूतावास को बंद करने की मांग की।

इस बीच यमन के सादा शहर की जनता ने भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया और ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के अपराधों को रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम को यमन का दुश्मन घोषित करने के यमन के नेताओं के फ़ैसले का स्वागत किया। (AK)