ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले, दर्जनों शहीद और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133694-ग़ज़्ज़ा_पर_इस्राईल_के_हमले_दर्जनों_शहीद_और_घायल
ग़ज़्ज़ा पट्टी के विभिन्न इलाकों में इस्राईली सेना के हवाई और तोपख़ाने के हमलों में कई फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए।
(last modified 2024-02-26T00:54:56+00:00 )
Feb २६, २०२४ ०६:२३ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले, दर्जनों शहीद और घायल

ग़ज़्ज़ा पट्टी के विभिन्न इलाकों में इस्राईली सेना के हवाई और तोपख़ाने के हमलों में कई फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए।

कुद्स न्यूज़ चैनल के मुताबिक, रविवार को ग़ज़्ज़ा सिटी के अल-ज़ैतून इलाक़े में एक घर पर इस्राईली सैनिकों के हमले में 10 फिलिस्तीनी शहीद हो गए और कई घायल हो गए।

ग़ज़्ज़ा पट्टी के दक्षिण में खान यूनिस में ज़ायोनी शासन के हेलीकॉप्टरों के हमले में दो फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए।

इस बीच फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि ज़ायोनी शासन ने पिछले 24 घंटों के दौरान अपने बर्बर आक्रमण में 86 फ़िलिस्तीनी नागरिकों को शहीद और 131 को घायल कर दिया।

दूसरी ओर अल जज़ीरा टीवी चैनल ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के दक्षिण में स्थित रफ़ह शहर के मध्य में एक घर पर इस्राईली हवाई हमले की सूचना दी है, जिसमें 8 फिलिस्तीनी शहीद हो गए। अल जजीरा चैनल ने इस खबर का वीडियो भी जारी किया है।

टीवी चैनल ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के उत्तर में बैते लाहिया के अल-शीमा इलाक़े में एक घर पर ज़ायोनी शासन द्वारा किए गए मिसाइल हमले का एक वीडियो भी जारी किया। इस मिसाइल हमले के परिणामस्वरूप घर में आग लग गई और कई फ़िलिस्तीनी शहीद और घायल हो गए। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।