ग़ज़्ज़ा रिहायशी इलाक़ों पर बमबारी, अब तक 30 हज़ार शहीद
Feb २७, २०२४ १३:२७ Asia/Kolkata
ज़ायोनी शासन ने आज सुबह ग़ज़्ज़ा पर अपने हमले जारी रखे और रिहायशी इलाक़ों पर बमबारी की।
प्राप्त समाचारों के अनुसार, ज़ायोनी हमलावरों ने ग़ज़्ज़ा शहर के बाहरी इलाके में अल-दर्ज क्षेत्र पर बमबारी की है।
इसी तरह ज़ायोनी दुश्मन ने तल अल-हवा पर हमला किया है।
ज़ायोनी शासन की युद्ध नौकाओं ने दक्षिणी ग़ज़्ज़ा में शैख़ अजलीन के तट और मध्य ग़ज़्ज़ा में नुसैरात तट पर गोलाबारी की है।
एक अन्य हमले में ज़ायोनी युद्धक विमानों ने मध्य ग़ज़्ज़ा के दैर अल-बलह क्षेत्र को निशाना बनाया है।
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी घोषणा की है कि युद्ध की शुरुआत से अब तक फ़िलिस्तीनी शहीदों की संख्या 30 हज़ार तक पहुंच गई है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स