ग़ज़्ज़ा, शहीदों और घायलों की संख्या बढ़ी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i134354-ग़ज़्ज़ा_शहीदों_और_घायलों_की_संख्या_बढ़ी
ग़ज़ा के शहीदों की संख्या 31 हजार 500 से ज्यादा हो गई है।
(last modified 2024-03-16T08:04:27+00:00 )
Mar १६, २०२४ १३:३२ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा, शहीदों और घायलों की संख्या बढ़ी

ग़ज़ा के शहीदों की संख्या 31 हजार 500 से ज्यादा हो गई है।

ग़ज़ा से प्राप्त रिपोर्टों में कहा गया है कि ग़ज़ा पर बर्बर हमले पिछली रात को भी जारी रहे। इस रिपोर्ट के अनुसार, ग़ज़ा के विभिन्न क्षेत्रों पर ज़ायोनी शासन द्वारा ताज़ा हवाई हमलों और गोलाबारी में दर्जनों फ़िलिस्तीनी नागरिक शहीद और घायल हुए हैं।

इससे पहले ग़ज़ा में फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को घोषणा की कि ग़ज़ा पर ज़ायोनी शासन के बर्बर हमलों में शहीदों की संख्या 31 हज़ार 490 और घायलों की संख्या 73 हज़ार 449 हो गई है।

फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया है कि शुक्रवार को ज़ायोनी शासन के बर्बर हमलों में 125 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए और 300 से अधिक घायल हो गए।

शुक्रवार को भी सहायता की प्रतीक्षा कर रहे फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल ने बेरहमी से बमबारी की जिसमें कम से कम 11 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए और 100 से अधिक घायल हो गए और इस्राईल की निरंतर बमबारी की वजह से उन तक पहुंच असंभव हो गई। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।