यमन ने अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों पर हमले का अभ्यास किया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i134376-यमन_ने_अमेरिकी_और_ब्रिटिश_सैनिकों_पर_हमले_का_अभ्यास_किया
यमन के सशस्त्र बलों ने अमेरिका और ब्रिटेन के जमीनी हमले का मुकाबला करने के लिए सैन्य अभ्यास किया है।
(last modified 2024-03-16T10:45:21+00:00 )
Mar १६, २०२४ १३:४५ Asia/Kolkata
  • यमन ने अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों पर हमले का अभ्यास किया

यमन के सशस्त्र बलों ने अमेरिका और ब्रिटेन के जमीनी हमले का मुकाबला करने के लिए सैन्य अभ्यास किया है।

यमन के सशस्त्र बलों ने शुक्रवार को डे ऑफ प्रॉमिस के नाम से सैन्य अभ्यास किया, जिसमें अमेरिका और ब्रिटेन के ज़मीनी हमले का मुक़ाबला करने के लिए अभ्यास किया गया।

ये सैन्य अभ्यास विभिन्न प्रकार के हथियारों का उपयोग करके विभिन्न क्षेत्रों में जटिल सेनारियो के आधार पर आयोजित किए गए थे।

यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के सदस्य मुहम्मद अली अल-हूसी का कहना है कि यमनी जनता, अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं का फूलों से स्वागत नहीं कर सकती, वे उनसे नफरत करते हैं इसलिए वे इन सैनिकों को मारने के लिए तैयार हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।