फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार ही इस्राईल की योजना है
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के नेता ओसामा हमदान ने कहा है कि इस्राईल ग़ज़ा में युद्ध से जनता का ध्यान भटकाना चाहता है और अतिग्रहणकारी ज़ायोनी दुश्मन के पास फिलिस्तीन में नरसंहार जारी रखने के अलावा कोई योजना नहीं है।
ओसामा हमदान ने कहा कि ज़ायोनी दुश्मन ने रफ़ह पर हमला करके फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के नरसंहार के अपने असली इरादे को उजागर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि हम रफ़ह पर ज़मीनी हमले को रोकने के लिए सभी प्रयास करेंगे और सभी पक्षों से चर्चा करेंगे।
ओसामा हमदान ने इस बात पर जोर दिया कि हमारा रुख़ फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के हितों और मांगों का समर्थन करना है।
हमास नेता ने कहा कि हमारी प्रस्तावित योजना युद्ध को रोकना, अतिग्रहणकारी सैनिकों को वापस लेना, सहायता प्रक्रिया शुरू करना और कैदियों का आदान-प्रदान करना है लेकिन मुख्य मुद्दों की उपेक्षा न करना है जिसमें शीर्ष पर युद्धविराम है।
ओसामा हमदान ने कहा कि ग़ज़ा में युद्ध के बाद की स्थिति पर निर्णय लेना फिलिस्तीनियों की जिम्मेदारी है और ज़ायोनी दुश्मन और उसके समर्थकों को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए