बेल्जियम ने इस्राईली कृत्यों की भर्त्सना की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i134394-बेल्जियम_ने_इस्राईली_कृत्यों_की_भर्त्सना_की
बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने इस्राईल द्वारा गज्जा पट्टी के लोगों को भूखा रखने को अस्वीकार्य बताया और उसके इस अमल की भर्त्सना की।
(last modified 2024-03-17T04:40:08+00:00 )
Mar १७, २०२४ ०९:१९ Asia/Kolkata
  • बेल्जियम ने इस्राईली कृत्यों की भर्त्सना की

बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने इस्राईल द्वारा गज्जा पट्टी के लोगों को भूखा रखने को अस्वीकार्य बताया और उसके इस अमल की भर्त्सना की।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने सोशल मीडिया एक्स पर फिलिस्तीनी शरणार्थियों की सहायता करने वाली राष्ट्रसंघ की आनरवा संस्था के प्रमुख से अपनी मुलाकात की तस्वीर प्रकाशित करके लिखा कि गज्जा के लोगों को भूखा रखने की रणनीति काबिले कबूल नहीं है। उन्होंने जायोनी सरकार का आह्वान किया कि वह गज्जा के लोगों तक तुरंत मानवीय सहायता की पहुंच को आसान बनाये।

इसी प्रकार उन्होंने आनरवा की गतिविधियों के जारी रहने का समर्थन किया और गज्जा में इस संस्था के 160 कर्मचारियों की शहादत पर खेद व्यक्त किया। बेल्जियम के प्रधानमंत्री डी क्रू ने आनरवा की गतिविधियों को गज्जा में जारी रहने को ज़रूरी बताया।

आनरवा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि गज्जा पट्टी में दो साल से कम उम्र के कई बच्चे गज्जा पट्टी में कुपोषण का शिकार हैं।

राष्ट्रसंघ की बालकोष संस्था यूनिसेफ ने भी अपने एक बयान में बल देकर कहा है कि गज्जा पट्टी में 17 लाख फिलिस्तीनी बेघर हैं जिन्हें अकाल के खतरे के सामने के साथ- साथ अपनी ज़रूरत के सामनों की भारी कमी का भी सामना है और दूध का पावडर न होने की वजह से हज़ारों बच्चों को कुपोषण सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना है।

ज्ञात रहे कि यह उस स्थिति में है जब फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालयन ने एलान किया है कि इस्राईल के पाश्विक हमलों में 31 हज़ार से अधिक फिलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। शहीद होने वालों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं और बच्चों की है। MM