दाइश का बुलडोज़र, सीरियाई सेना के कब्ज़े में +वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13462-दाइश_का_बुलडोज़र_सीरियाई_सेना_के_कब्ज़े_में_वीडियो
दाइश का ख़ूंखार आतंकी सैकडों लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बुलडोज़र अब सीरियाई सेना के कब्ज़े में है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०३, २०१६ १३:४९ Asia/Kolkata

दाइश का ख़ूंखार आतंकी सैकडों लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बुलडोज़र अब सीरियाई सेना के कब्ज़े में है।

ब्रिटेन के डेली मेल समचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना तकफ़ीरी आतंकवीदी गुट दाइश के बुलडोज़र के नाम से प्रसिद्ध आतंकवादी को पकड़ने में सफल रही है।

 

सीरियाई सेना द्वारा पकड़ा गया यह आतंकवादी, दाइश के प्रसिद्ध जल्लादों में से एक है जो अपने डील-डोल और दैत्याकार शरीर के कारण बुलडोज़र के नाम से प्रसिद्ध है। इस आतंकवादी पर दाइश द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मौत के घाट उतारने की ज़िम्मेदारी थी।

 

सीरियाई सेना द्वारा जारी वीडियो में दिखाया गया है कि दाइश का यह ख़ूंखार आतंकी बुलडोज़र, सीरियाई सेना की एक गाड़ी पर नग्न पड़ा हुआ है। बताया जाता है कि दाइश बुलडोज़र को आम लोगों में भय पैदा करने और दाइश की पंक्ति में शामिल होने के लिए इस्तेमाल करता था। (RZ)