आतंकवादियों ने नष्ट की मानवताप्रेमी सहायता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13522-आतंकवादियों_ने_नष्ट_की_मानवताप्रेमी_सहायता
सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों ने हमला करके राष्ट्रसंघ और रेडक्रास की मानवताप्रेमी सहायता को नष्ट कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०४, २०१६ ११:२८ Asia/Kolkata
  • आतंकवादियों ने नष्ट की मानवताप्रेमी सहायता

सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों ने हमला करके राष्ट्रसंघ और रेडक्रास की मानवताप्रेमी सहायता को नष्ट कर दिया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में आतंकवादियों ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से भेजी जाने वाली उस मानवताप्रेमी सहायता को नष्ट कर दिया जो फूआ और कफ़रिया में आतंकवादियों के परिवेष्टन में घिरे लोगों को भेजी जा रही थी।

उत्तरी सीरिया में आतंकवादियों के परिवेष्टन का शिकार 25000 शिया मुसलमानों के लिए यह सहायता राष्ट्रसंघ और रेडक्रास ने पैराशूट के माध्यम से भेजी जिसपर आतंकवादियों ने हमला करके उसे नष्ट कर दिया।

ज्ञात रहे कि उत्तरी सीरिया के दो क्षेत्र, फूआ और कफ़रिया 28 मार्च 2015 से आतंकवादियों के परिवेष्टन में हैंं। आतंकवादी इन क्षेत्रों पर आए दिन हमले करते रहते हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि इन क्षेत्रों में गंभीर जलसंकट उत्पन्न हो गया है।