दाइश और नुस्रा फ्रंट का विनाश हमारी प्राथमिकताः रूस
Jun ०४, २०१६ १३:५० Asia/Kolkata
रूस क विदेशमंत्री ने कहा है कि आतंकवादी गुटों दाइश और नुस्रा फ़्रंट का विनाश हमारी प्राथमिकता है।
सरगेई लावरोफ़ ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में हमारी प्राथमिकता, दाइश और नुस्रा फ्रंट को तबाह करना है। रूसी विदेशमंत्री ने कहा इन गुटों की समाप्ति तक अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन, दाइश और नुस्रा फ्रंट जैसे आतंकवादी गुटों के विरुद्ध कार्यवाही में कुछ संचोक के काम लेते हैं। उन्होंने कहा अमरीकी नेतृत्व वाला यह गठबंधन, आतंकवादियों विरुद्ध केवल प्रतीकात्मक कार्यवाही करता है।
टैग्स