उल्यानोव: हुर्मुज़ स्ट्रेट वाशिंगटन का तर्क समझ में नहीं आता
-
वियना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव
पार्सटुडे – वियना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि 'मिखाइल उल्यानोव' ने हुर्मुज़ स्ट्रेट के बारे में अमेरिकी दृष्टिकोण की आलोचना करते हुए, इस जलमार्ग में नौवहन की स्वतंत्रता के बारे में वाशिंगटन के दावे को विरोधाभासी बताया और जोर देकर कहा कि इस संबंध में अमेरिकी तर्क समझ में नहीं आता है।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उल्यानोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में आगे कहा: "अमेरिका हुर्मुज़ स्ट्रेट में नौवहन की स्वतंत्रता चाहता है, लेकिन यही स्वतंत्रता अमेरिकी आक्रमण के कारण नष्ट हो गई है। अब वे युद्ध जारी रखकर अपनी रणनीतिक भूल के परिणामों को मिटाना चाहते हैं। यहाँ कुछ सही नहीं है।" (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए