आतंकवादियों ने एक ही दिन में मारे 270 नागरिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13636-आतंकवादियों_ने_एक_ही_दिन_में_मारे_270_नागरिक
सीरिया में आतंकवादियों ने एक ही दिन में कम से कम 270 आम नागरिकों की हत्या की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०५, २०१६ १२:५३ Asia/Kolkata
  • आतंकवादियों ने एक ही दिन में मारे 270 नागरिक

सीरिया में आतंकवादियों ने एक ही दिन में कम से कम 270 आम नागरिकों की हत्या की।

रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि पिछले 24 घण्टों के दौरान आतंकवादियों ने बमबारी करके सीरिया के कम से कम 270 आम नागरिकों की हत्या कर दी।

रविवार को जारी किये गए इस बयान में कहा गया है कि अलक़ाएदा से संबन्धित नुस्राफ़्रंट सीरिया में फिर सक्रिय हुआ है। बयान के अनुसार सीरिया के तथाकथित उदारवादी विपक्ष, उसकी सहायता कर रहा है।

इसी बीच रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ ने कहा है कि अमरीका ने मास्को से मांग की थी कि वह नुस्राफ़्रंट के ठिकानों पर हमले न करे। ज्ञात रहे कि इससे पहले रूस ने यह सुझाव दिया था कि नुस्राफ़्रंट और अन्य आतंकवादियों के ठिकानों पर मास्को और वाशिग्टन संयुक्त रूप में आक्रमण करें किंतु वाशिग्टन ने रूस के इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया।