दाइश ने नवजात शिशु को बम लगा कर मानवीय ढाल बनाया
दाइश के आतंकियों ने फ़ल्लूजा नगर में इराक़ी सेना की प्रगति को रोकने के लिए एक चालीस दिवसीय नवजात शिशु के शरीर पर बम लगा कर उसे सेना के मार्ग में रख दिया था।
अलआलम टीवी के अनुसार इराक़ी सेना के सूत्रों ने बताया है कि रविवार को इराक़ी सेना को, फ़ल्लूजा के निकट हय्युश्शोहदा नामक स्थान पर चालीस दिन का एक शिशु मिला। सूत्रों ने बताया कि सेना के विशेषज्ञों को यह शिशु एेसी स्थिति में मिला कि उसका आधा शरीर मिट्टी में दफ़्न और आधा मिट्टी के ऊपर था और उसके पूरे शरीर पर बम लगाए गए थे।
इराक़ी सेना के सूत्रों के अनुसार बच्चे के शरीर पर जो विस्फोटक लगाए गए थे उनके तारों को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निकाल कर बम को निष्क्रिय बना दिया और इस प्रकार बच्चे की जान बचाई गई। इराक़ी सेना ने इससे पहले भी सक़लाविया के क्षेत्र में एक बच्चे की जान बचाई थी जिसके झूले में आतंकी गुट दाइश ने 200 किलो विस्फोटक पदार्थ लगा दिए थे। (HN)