तेलअवीव पश्चिमी किनारे पर क्या हासिल करने के प्रयास में है?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i137350-तेलअवीव_पश्चिमी_किनारे_पर_क्या_हासिल_करने_के_प्रयास_में_है
पार्सटुडे- राजनीतिक मामलों के एक विश्लेषक ने कहा है कि ज़ायोनी सरकार जार्डन नदी के पश्चिमी किनारे पर अपने हमलों को तेज़ करके ग़ज़ा पट्टी में खोई अपनी छवि की भरपाई करने के प्रयास में है।
(last modified 2025-02-17T03:16:14+00:00 )
Feb १३, २०२५ १४:३१ Asia/Kolkata
  • तेलअवीव पश्चिमी किनारे पर क्या हासिल करने के प्रयास में है?
    तेलअवीव पश्चिमी किनारे पर क्या हासिल करने के प्रयास में है?

पार्सटुडे- राजनीतिक मामलों के एक विश्लेषक ने कहा है कि ज़ायोनी सरकार जार्डन नदी के पश्चिमी किनारे पर अपने हमलों को तेज़ करके ग़ज़ा पट्टी में खोई अपनी छवि की भरपाई करने के प्रयास में है।

फ़िलिस्तीनी मामलों के विश्लेषक अलक़ीक़ ने मंगलवार को जार्डन नदी के पश्चिमी किनारे पर ज़ायोनी सरकार की कार्यवाहियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस्राईली अतिग्रहणकारियों ने महीनों पहले से पश्चिमी किनारे को रणक्षेत्र बनाने का फ़ैसला किया है।

 

पार्सटुडे ने न्यूज़ एजेन्सी इर्ना के हवाले से बताया है कि अलक़ीक़ ने बल देकर कहा है कि इस्राईल के वर्तमान हमले का लक्ष्य ग़ज़ा पट्टी में मिलने वाली पराजय व नाकामी पर पर्दा डालना है।

 

इस राजनीतिक विश्लेषक ने आगे कहा कि अतिग्रहणकारी उस छवि के पुनर्निर्माण के प्रयास में हैं जो ग़ज़ा पट्टी में चली गयी और वे अपनी सेना के मनोबल को बढ़ाने और पश्चिमी किनारे पर कामयाबी हासिल करने की चेष्टा में हैं।

 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी किनारे पर हमलों से एक प्रकार से ज़ायोनी कस्बों व कालोनियों में रहने वाले ज़ायोनियों के लिए संतोष व इत्मिनान उत्पन्न करना है। अतिग्रहणकारियों के सरगना ज़ायोनी कस्बों व कालोनियों में रहने वाले ज़ायोनियों से यह कहने के प्रयास में हैं कि हम तुम्हारी रक्षा के लिए तुम्हारे साथ हैं और तुम्हारा समर्थन कर रहे हैं।

 

राजनीतिक मामलों के विश्लेषक ने बल देकर कहा कि पश्चिमी किनारे पर अतिग्रहणकारियों की कार्यवाहियों से कोई जगह शांति व सुरक्षित नहीं बची है और प्रतिक्षण स्थिति जटिल व संकटग्रस्त होती जा रही है।

 

ज़ायोनी सैनिकों ने कई दिनों से जेनीन और तूलकर्म नगरों और पश्चिमी किनारे के आसपास के गांवों पर अपने हमलों में वृद्धि कर दी है जिसमें अब तक कई फ़िलिस्तीनी शहीद और घायल हो चुके हैं।

 

फ़िलिस्तीनी नागरिक और जियाले भी ग़ज़ा पट्टी और पश्चिमी किनारे पर यथासंभव ज़ायोनी सरकार के अपराधों का जवाब दे रहे हैं। MM