मक्के के होटल में आग, 570 लोग निकाले गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13744-मक्के_के_होटल_में_आग_570_लोग_निकाले_गए
पवित्र नगर मक्के के एक होटल में आग लगने के बाद वहां से कम से कम 570 एसे लोगों को निकाला गया है जो उमरा करने गए थे।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०६, २०१६ १७:५५ Asia/Kolkata
  • मक्के के होटल में आग, 570 लोग निकाले गए

पवित्र नगर मक्के के एक होटल में आग लगने के बाद वहां से कम से कम 570 एसे लोगों को निकाला गया है जो उमरा करने गए थे।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी से रश्याटूडे के हवाले से ख़बर दी है कि सऊदी अरब के पवित्र नगर मक्का के एक होटल में आग लग गई जिसके कारण वहां पर ठहरने वाले 570 लोगों को निकाल लिया गया है। यह लोग उमरा करने के लिए गए थे। उमरे के लिए जाने वाले इन 570 लोगों का संबन्ध कई देशों से बताया गया है।

सऊदी अरब में नागरिक अधिकारों की रक्षा करने वाले संगठन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि होटल में ठहरे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह आग रविवार की रात लगी थी जिसपर नियंत्रण कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह आग पवित्र मक्के के "इब्राहीम ख़लील" मार्ग पर स्थित होटल में लगी थी। आग के कारण 14 मंज़िलों वाले इस होटल की सातवीं मंज़िल का एक कमरा पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

हालांकि सरकारी सूत्रों ने इस अग्निकांड में एक अपंग व्यक्ति के घायल होने की सूचना दी है किंतु बहुत से लोग, स्वतंत्र सूत्रों की सूचना की प्रतीक्षा में हैं।