सीरिया में संसद की नई सभापति का चयन
सीरिया में नई संसद का पहला सत्र आयोजित हुआ और देश की नई संसद सभापति का चयन किया गया।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के अनुसार सोमवार को सभी सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह के साथ इस देश की नई संसद का पहला सत्र आयोजित हुआ और हदिया ख़लफ़ अब्बास को संसद सभापति और नजदत अंज़ूर को उप सभापति के रूप में चुना गया। राष्ट्रीय एकता गठजोड़ की सदस्य श्रीमती अब्बासी निर्विरोध रूप से सभापति चुनी गईं और इस प्रकार वे इस देश के इतिहास में संसद सभापति बनने वाली पहली महिला बन गई हैं।
सीरिया की नई संसद ने अपनी पहली बैठक सबसे अधिक आयु वाले सांसद अब्दुल अज़ीज़ मुलहम के नेतृत्व में आयोजित की। ज्ञात रहे कि सीरिया में संसदीय चुनाव 13 अप्रैल को आयोजित हुई थे और साढ़े तीन हज़ार प्रत्याशियों में से ढाई सौ सांसद निर्वाचित हुए थे। चुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक लोगों ने भाग लिया था। सीरिया में संविधान में संशोधन के बाद आयोजित होने वाला यह दूसरा संसदीय चुनाव था। (HN)