यमन पर अमेरिकी हमले जारी, 24 घंटे में 72 हमले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i137878-यमन_पर_अमेरिकी_हमले_जारी_24_घंटे_में_72_हमले
पार्सटुडे - समाचार सूत्रों ने बताया कि अमेरिका ने पिछले 24 घंटों में यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर 72 हवाई हमले किए हैं।
(last modified 2025-04-06T09:09:18+00:00 )
Mar ३०, २०२५ १२:५२ Asia/Kolkata
  • यमन पर अमेरिकी हमले जारी, 24 घंटे में 72 हमले
    यमन पर अमेरिकी हमले जारी, 24 घंटे में 72 हमले

पार्सटुडे - समाचार सूत्रों ने बताया कि अमेरिका ने पिछले 24 घंटों में यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर 72 हवाई हमले किए हैं।

पिछले 24 घंटों में अमेरिकी युद्धक विमानों ने यमन के सनआ, सादा, उमरान, मआरिब, अल-जौफ और हुदैदा इलाकों पर 72 बार बमबारी की।

पार्सटुडे रिपोर्ट के अनुसार; शुक्रवार की सुबह, अमेरिकी युद्धक विमानों ने इस देश पर हमलों की ताज़ा लहर में सनआ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बमबारी की जबकि उत्तरी यमन में अल-सफ़रा ज़िले के अल-असायद क्षेत्र और सादा प्रांत के आले-सालेम जिले पर भी पांच बार हमले किए गए।

अंसारुल्लाह समाचार साइट ने यह भी बताया कि शुक्रवार रात राजधानी सनआ और यमन के सादा और अल-जौफ़ प्रांतों पर अमेरिकी हवाई हमलों में एक व्यक्ति शहीद और चार अन्य घायल हो गए।

ज़ायोनी शासन के समर्थन में, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम ने पिछले महीने से यमन के ख़िलाफ़ हवाई हमले किए हैं और देश के आवासीय क्षेत्रों और नागरिक केंद्रों को निशाना बनाया है।

एक बयान में, यमनी अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय ने सनआ के आवासीय क्षेत्रों पर अमेरिकी और ब्रिटिश हवाई हमलों को एक शत्रुतापूर्ण और आपराधिक कृत्य क़रार दिया।

इस संबंध में, यमन के सशस्त्र बलों ने इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि वे अमेरिकी हमलों का मुकाबला करना जारी रखेंगे और ज़ायोनी शासन के जहाज़ों को तब तक गुज़रने से रोकेंगे जब तक कि ग़ज़ा पट्टी पर हमले पूरी तरह से बंद नहीं हो जाते और इस क्षेत्र की नाकाबंदी समाप्त नहीं हो जाती। (AK)

 

कीवर्ड्ज़: यमन, अमरीका, अमेरिका, अंसारुल्लाह, फ़िलिस्तीन, ग़ज़ा, ग़ज़ापट्टी, इज़राइल, इस्राईल

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।