दाइश और नुस्राफ़्रंट के अस्तित्व का कारण अर्दोग़ानः तुर्क कूटनयिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13828-दाइश_और_नुस्राफ़्रंट_के_अस्तित्व_का_कारण_अर्दोग़ानः_तुर्क_कूटनयिक
तुर्की के एक पूर्व कूटनयिक ने कहा है कि रजब तैय्यब अर्दोग़ान की नीतियां ही आतंकवादी गुटों दाइश और नुस्राफ़्रंट के अस्तित्व का कारण बनी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०१६ ११:५४ Asia/Kolkata
  • दाइश और नुस्राफ़्रंट के अस्तित्व का कारण अर्दोग़ानः तुर्क कूटनयिक

तुर्की के एक पूर्व कूटनयिक ने कहा है कि रजब तैय्यब अर्दोग़ान की नीतियां ही आतंकवादी गुटों दाइश और नुस्राफ़्रंट के अस्तित्व का कारण बनी हैं।

अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार उस्मान कूरूतूक ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि अर्दोग़ान के नेतृत्व वाली जस्टिस एवं डिवेलेपमेंट पार्टी के शासन में तुर्की एसा देश बन चुका है जो अपने पड़ोसी देशों के लिए ख़तरा है। इस प्रकार से तुर्की की साख ख़राब होती जा रही है।

तुर्की के इस कूटनयिक ने कहा कि तुर्की की वर्तमान स्थिति की ज़िम्मेदारी रजब तैय्यब अर्दोग़ान और दाऊद ओग़लू पर जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तुर्की के अपने पड़ोसी देशों से संबन्ध, परस्पर सम्मान के आधार पर नहीं हैं।

उस्मान कूरूतूक ने आगे कहा कि जस्टिस एवं डिवलेपमेंट पार्टी की सरकार ने तुर्की के बारे में जो ग़लत नीति अपनाई है वही नीति, दाइश और नुस्रा फ़्रंट जैसे आतंकवादी गुटों के अस्तित्व में आने का कारण बनी है।