सऊदी अरब अभी तक मिना त्रासदी की जांच कर रहा है!!!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13858-सऊदी_अरब_अभी_तक_मिना_त्रासदी_की_जांच_कर_रहा_है!!!
सऊदी अरब के हज व उमरे के मंत्री ने कहा है कि उनका देश अब भी पिछले हज के अवसर पर मिना में होने वाली त्रासदी की समीक्षा कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०१६ १३:४९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब अभी तक मिना त्रासदी की जांच कर रहा है!!!

सऊदी अरब के हज व उमरे के मंत्री ने कहा है कि उनका देश अब भी पिछले हज के अवसर पर मिना में होने वाली त्रासदी की समीक्षा कर रहा है।

मुहम्मद बिनतीन ने मंगलवार को जद्दा में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि हमने इससे पहले भी इस विषय की समीक्षा की है और हमारी जांच जारी है, ईश्वर ने चाहा तो हम एेसे क़दम उठाएंगें जिनसे पिछले साल की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। ज्ञात रहे कि राजकुमार मुहम्मद बिन नायफ़ आले सऊद ने जो सऊदी अरब के गृहमंत्री और हज समिति के प्रमुख हैं, 24 सितम्बर 2015 को मिना त्रासदी की जांच का आदेश दिया था लेकिन अब तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट पेश नहीं की गई है। उस दिन मिना में सऊदी अधिकारियों के कुप्रधंन के कारण

24 सितम्बर 2015 को मिना त्रासदी में बड़ी संख्या में हाजी हताहत हो गए थे

 

बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। सऊदी अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में 770 हाजी मारे गए थे जबकि एसोशिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मिना त्रासदी में मरने वाले हाजियों की संख्या दो हज़ार से अधिक है।

 

सऊदी अरब के हज व उमरे के मंत्री मुहम्मद बिनतीन ने मिना त्रासदी की जांच के संबंध में यह बयान राष्ट्रीय परिवर्तन योजना (NPT) की समीक्षा के लिए आयोजित होने वाली बैठक के बाद दिया है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2020 तक हज और उमरा करने वालों की संख्या वर्तमान साठ लाख से बढ़ा कर डेढ़ करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बिनतीन ने कहा कि इससे हाजियों की सुरक्षा में वृद्धि होगी क्योंकि इस योजना के अंतर्गत सऊदी अधिकारी हज की सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए तैयार हैं और जहां कहीं भी ग़लती होगी, हम किसी गंभीर घटना से पहले उसे सुधारने के लिए क़दम उठाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनका मंत्रालय हज की प्रक्रिया पर बेहतर ढंग से नज़र रखने के लिए टेकनाॅलोजी का प्रयोग करने का इरादा रखता है। (HN)