कर्बला इमाम हुसैन पुल के निकट कार बम का धमाका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13867-कर्बला_इमाम_हुसैन_पुल_के_निकट_कार_बम_का_धमाका
इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में कार बम के एक धमाके में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०१६ १४:०५ Asia/Kolkata
  • कर्बला इमाम हुसैन पुल के निकट कार बम का धमाका

इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में कार बम के एक धमाके में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं।

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि यह कार बम धमाका कर्बला में इमाम हुसैन पुल के निकट हुआ। सूमरिया न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार इस धमाके में 5 व्यक्ति हताहत और 11 घायल हुए हैं। धमाका कर्बला शहर के केंद्र में स्थित इमाम हुसैन पुल के निकट स्थित एक मुहल्ले में हुआ है। धमाका इमाम हुसैन व हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम के रौज़े से पांच किलो मीटर की दूरी पर हुआ है। (HN)