इराक़ के प्रधानमंत्री फ़ल्लूजा पहुंच गए
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी बुधवार की रात फ़ल्लूजा के अंदर पहुंच गए।
अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार हैदर अलएबादी फ़ल्लूजा की मुक्ति के अभियान में अग्रिम पंक्ति पर लड़ने वालों के प्रोत्साहन के लिए फ़ल्लूजा के हय्युश्शोहदा इलाक़े में पहुंच गए। यह इलाक़ा, इराक़ी स्वयं सेवी बलों और आतंकी गुट दाइश के बीच होने वाली भारी झड़पों के बाद मुक्त हो गया है और इस समय इस पर इराक़ी सेना का नियंत्रण है।
इराक़ के प्रधामंत्री कार्यालय ने फ़ल्लूजा की मुक्ति के अभियान में अग्रिम पंक्ति पर लड़ने वालों के साथ हैदर अलएबादी के कई चित्र जारी किए हैं।
ज्ञात रहे कि फ़ल्लूजा की मुक्ति का अभियान हैदर अलएबादी के आदेश पर शुरू हुआ है और अब इसके निकटवर्ती सभी क्षेत्र मुक्त हो चुके हैं और दाइश के आतंकी शहर के अंदर पूरी तरह से इराक़ी बलों के घेरे में हैं। स्वयं सेवी बलों का कहना है कि फ़ल्लूजा में दाइश द्वारा आम नागरिकों को मानवीय ढाल के रूप में प्रयोग किए जाने के कारण इस शहर से आतंकियों को खदेड़ने में विलम्ब हो रहा है। (HN)