रूस से संबंध बेहतर बनाने के इच्छुक हैं- तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14068-रूस_से_संबंध_बेहतर_बनाने_के_इच्छुक_हैं_तुर्की
तुर्की के उप प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनका देश रूस के साथ संबंधों के विस्तार का इच्छुक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०१६ १०:२१ Asia/Kolkata
  • रूस से संबंध बेहतर बनाने के इच्छुक हैं- तुर्की

तुर्की के उप प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनका देश रूस के साथ संबंधों के विस्तार का इच्छुक है।

इस्ना न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के उप प्रधानमंत्री महमत शीमशक ने बुधवार को कहा कि रूस, हज़ार साल पहले से हमारा पड़ोसी है। उन्होंने कहा कि इस बात के दृष्टिगत हम मास्को के साथ अपने संबंधों के विस्तार में अधिक रुचि रखते हैं।

 

तुर्की के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में रूस के साथ मौजूद समस्याओं के दृष्टिगत, पूर्णरूप से सत्य तुर्की के साथ है किन्तु इसके बावजूद हम रूस के साथ संबंधों में विस्तार के इच्छुक हैं।

यह एेसी स्थिति में है कि रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने अपनी हालिया यूनान यात्रा के दौरान कहा था कि अंकारा के साथ संबंधों को बेहतर करने के बारे में रूस के दृष्टिकोणों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और जब तक तुर्की, रूस से माफ़ी नहीं मांगता, संबंध पहले जैसे कभी नहीं हो सकते।

 

ज्ञात रहे कि 24 नवंबर 2015 को तुर्की द्वारा सीरिया की सीमा में रूस के युद्धक विमान के मार गिराए जाने के कारण दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गये हैं। (ak)