अमरीकी विदेशमंत्री की अबूधाबी के उतराधिकारी से वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14071-अमरीकी_विदेशमंत्री_की_अबूधाबी_के_उतराधिकारी_से_वार्ता
मध्यपूर्व में अमरीका और क़तर की षड्यंत्रपूर्ण नीतियों के जारी रहने की परिधि में इमारात के उतराधिकारी और अमरीकी विदेशमंत्री ने क्षेत्रीय परिवर्तनों के बारे में चर्चा की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०१६ १०:५३ Asia/Kolkata
  • अमरीकी विदेशमंत्री की अबूधाबी के उतराधिकारी से वार्ता

मध्यपूर्व में अमरीका और क़तर की षड्यंत्रपूर्ण नीतियों के जारी रहने की परिधि में इमारात के उतराधिकारी और अमरीकी विदेशमंत्री ने क्षेत्रीय परिवर्तनों के बारे में चर्चा की।

स्काई न्यूज़ अरबी की गुरूवार की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब इमारात की सशस्त्र सेना के प्रमुख और उतराधिकारी शैख़ मुम्मद बिन ज़ाएद आले नैहान तथा अमरीकी विदेशमंत्री जान कैरी ने अबूधाबी में मुलाक़ात की तथा क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय परिवर्तनों विशेषकर सीरिया, यमन, इराक़ और लीबिया की स्थिति पर चर्चा की।

अमरीका और संयुक्त अरब इमारात उन देशों में हैं जो सीरिया संकट के मुख्य कारकों की वित्तीय और सामरिक सहायता कर रहे हैं। इसी प्रकार यह देश, सऊदी अरब के नेतृत्व में बने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन का समर्थन करके यमन के हज़ारों लोगों के जनसंहार और इस देश के आधारभूत ढांचे में तबाही के मुख्य ज़िम्मेदार हैं। (AK)