नेतनयाहू के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला
Jun ०९, २०१६ १४:४६ Asia/Kolkata
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू पर वित्तीय भ्रष्टाचार के नये आरोप लगे हैं।
अलमयादीन टीवी चैनल ने बुधवार को बताया कि नेतनयाहू पर मनी लांड्रिंग और वित्तीय भ्रष्टाचार के नये मामले सामने आए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, भ्रष्टाचार के इन मामलों में एक मामला, आरनू मीमरान नामक एक फ़्रांसीसी अरबपति से रिश्वत लेना है जिसपर वित्तीय मामलों में गड़बड़ी का आरोप है।
फ्रांस में मीमरान पर लगभग एक अरब डाॅलर की हेराफेरी करने के मामले में मुक़द्दमा शुरु हो गया है। इस अरबपति फ़्रांसीसी नागरिक का कहना है कि इन पैसों में से कुछ नितिन याहू के एकाउंट में सीधे डाले गए थे।
इस्राईल के मंत्रीमंडल के क़ानूनी सलाहकार ने मीमरान के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। (AK)
टैग्स