ज़ायोनी सैनिकों के हमले में प्रेसटीवी की पत्रकार घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i141898-ज़ायोनी_सैनिकों_के_हमले_में_प्रेसटीवी_की_पत्रकार_घायल
पार्स टुडे - जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट पर स्थित प्रेसटीवी की एक पत्रकार कलंदिया शरणार्थी शिविर पर ज़ायोनी सैनिकों के छापे की लाइव रिपोर्टिंग के दौरान घायल हो गई।
(last modified 2025-12-24T10:03:02+00:00 )
Dec २४, २०२५ १५:१४ Asia/Kolkata
  • प्रेसटीवी की महिला पत्रकार नक़ा हामिद
    प्रेसटीवी की महिला पत्रकार नक़ा हामिद

पार्स टुडे - जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट पर स्थित प्रेसटीवी की एक पत्रकार कलंदिया शरणार्थी शिविर पर ज़ायोनी सैनिकों के छापे की लाइव रिपोर्टिंग के दौरान घायल हो गई।

प्रेसटीवी की पत्रकार नक़ा हामिद जब अतिग्रहित येरुशलम के उत्तर में स्थित कलंदिया शिविर पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले से जुड़ी घटनाओं की लाइव कवरेज कर रही थी, तब ज़ायोनी सैनिकों की गोलियों का निशाना बनी।

 

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस प्रेसटीवी की पत्रकार ने निशाना बनाए जाने से कुछ क्षण पहले बताया था कि इज़राइली सैनिक एक साथ आंसू गैस और युद्धक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

इस बीच फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने इस छापे के दौरान कम से कम चार फिलिस्तीनियों के घायल होने की सूचना दी है जिनमें से दो युद्धक गोला-बारूद का शिकार हुए हैं।

 

इज़राइली अतिग्रहणकारी सैनिकों ने कलंदिया शिविर में प्रवेश करने के बाद इसके सभी क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया है और कई फिलिस्तीनी युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इन बलों के साथ आए बुलडोजरों ने शिविर के आसपास कई व्यावसायिक इकाइयों को नष्ट कर दिया है।

 

इससे पहले भी ज़ायोनी शासन की सेनाओं ने इन छापों की कवरेज कर रहे वहां मौजूद मीडिया समूहों को आंसू गैस और सोनिक ग्रेनेड से निशाना बनाया था। MM