आतंकियों ने हलब में 40 असैनिकों का जनसंहार किया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14197-आतंकियों_ने_हलब_में_40_असैनिकों_का_जनसंहार_किया
आतंकी गुट दाइश ने उत्तरी सीरिया के हलब प्रांत के एक गांव में 40 लोगों का जनसंहार किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १०, २०१६ २०:२६ Asia/Kolkata
  • आतंकियों ने हलब में 40 असैनिकों का जनसंहार किया

आतंकी गुट दाइश ने उत्तरी सीरिया के हलब प्रांत के एक गांव में 40 लोगों का जनसंहार किया है।

एक कुर्द सूत्र ने स्पूतनीक समाचार एजेंसी को बताया कि दाइश के आतंकियों ने 36 आम नागरिकों का मम्बज शहर के पूर्वोत्तर में स्थित ग़न्दूरा गांव में जनसंहार कर दिया। सूत्र के अनुसार मारे जाने वालों में बच्चे, महिलाएं और वृद्ध लोग शामिल हैं। तीन अन्य आम नागरिक हलब के एक आवासीय क्षेत्र पर आतंकियों के हमले में मारे गए। इसी तरह मैसलून, जमीलिया, अशरफ़िया, मैदान और सलाहुद्दीन नामक महल्लों पर आतंकियों के मार्टर और राॅकेट हमलों में एक बच्ची समेत कम से कम तीन लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए।

इस बीच सीरिया में रूस के समन्वय केंद्र ने बताया है कि हलब के शैख़ मक़सूद मुहल्ले और हंदरात शहर पर गुरुवार को नुस्रा फ़्रंट नामक आतंकी गुट के तोपख़ाने के हमले में एक बच्चा हताहत और आठ अन्य घायल हो गए। बुधवार को भी हलब प्रांत के कई क्षेत्रों पर आतंकी गुटों के हमलों में कम से कम 45 व्यक्ति हताहत और 39 अन्य घायल हो गए थे।

उधर सीरियाई सेना ने शुक्रवार को रक़्क़ा के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। आतंकी गुट दाइश, रक़्क़ा को अपनी राजधानी कहता है। (HN)