आयतुल्लाह सिस्तानीः ईरान का समर्थन वाजिबे किफ़ाई है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i143382-आयतुल्लाह_सिस्तानीः_ईरान_का_समर्थन_वाजिबे_किफ़ाई_है
पार्सटुडे- इराक़ के वरिष्ठतम शिया धर्मगुरू और मर्जये तक़लीद ने ईरान के समर्थन को वाजिबे किफ़ाई एलान किया है।
(last modified 2026-03-23T08:06:13+00:00 )
Mar ०९, २०२६ १४:३५ Asia/Kolkata
  • इराक़ के वरिष्ठतम शिया धर्मगुरू आयतुल्लाह सिस्तानी
    इराक़ के वरिष्ठतम शिया धर्मगुरू आयतुल्लाह सिस्तानी

पार्सटुडे- इराक़ के वरिष्ठतम शिया धर्मगुरू और मर्जये तक़लीद ने ईरान के समर्थन को वाजिबे किफ़ाई एलान किया है।

पार्सटुडे के अनुसार आयतुल्लाह सिस्तानी ने एक धार्मिक फ़त्वे में बल देकर कहा है कि ईरान का जनसमर्थन और उसके साथ एकजुटता व समरसता दिखाना वाजिबे किफाई है। उन्होंने इस फ़त्वे में बल देकर कहा है कि इस्लामी व्यवस्था की रक्षा और लोगों की व्यापक उपस्थिति और एकजुटता के माध्यम से विभाजन को रोकना इस समय वाजिबे किफ़ाई है।

 

सय्यद अली सिस्तानी ने इसी प्रकार अमेरिका और इस्राईल द्वारा ईरान पर हमले और अतिक्रमण की तीव्र भर्त्सना की और समस्त मुसलमानों और विश्व के स्वतंत्र लोगों का आह्वान कि वे ईरान की मज़लूम जनता के साथ समरसता का एलान करें। MM