ईरानी मिसाइलें नेतनयाहू के कार्यालय के निकट लगीं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i143458-ईरानी_मिसाइलें_नेतनयाहू_के_कार्यालय_के_निकट_लगीं
पार्सटुडे- ज़ायोनी संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि ईरानी मिसाइल ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिन यामिन नेतनयाहू के कार्यालय के निकट गिरे हैं।
(last modified 2026-03-23T08:07:52+00:00 )
Mar १८, २०२६ ०९:४१ Asia/Kolkata
  • अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन पर ईरान के मिसाइली हमले
    अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन पर ईरान के मिसाइली हमले

पार्सटुडे- ज़ायोनी संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि ईरानी मिसाइल ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिन यामिन नेतनयाहू के कार्यालय के निकट गिरे हैं।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी मिसाइल अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी प्रधानमंत्री के कार्यालय के निकट कई ठिकानों पर गिरे हैं।

 

कुछ ज़ायोनी संचार माध्यमों ने भी रिपोर्ट दी है कि केवल एक ईरानी मिसाइल को निष्क्रिय बयाना जा सका और दूसरे ईरानी मिसाइल ज़ायोनी शासन के डिफ़ेन्स सिस्टम को पार करके अपने लक्ष्यों पर लगे।

 

ज़ायोनी मीडिया सूत्रों ने इसी प्रकार तेलअवीव में कई भीषण धमाकों के होने और हज़ारों ज़ायोनियों के बंकरों व शेल्टरों में भागने की सूचना दी।

 

इसी प्रकार बिन गोरियन हवाई अड्डे पर एक ईरानी मिसाइल के लगने की सूचना है।

अतिग्रहकारी सेना के रेडियो ने भी स्वीकार किया है कि ईरान की ओर से फायर किये गये मिसाइल अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में आठ स्थानों पर गिरे और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ और कुछ घायल भी हुए हैं।

 

यह परिवर्तन एसी हालत में हो रहे हैं कि ईरान ने अमेरिका और ज़ायोनी शासन के हमलों के जवाब में बड़े पैमाने पर अवैध अधिकृत क्षेत्रों को मिसाइलों से लक्ष्य बनाया है। MM