हिज़्बुल्लाह ने ज़ायोनी शासन के ठिकानों पर भारी मिसाइल हमले किये
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i143626-हिज़्बुल्लाह_ने_ज़ायोनी_शासन_के_ठिकानों_पर_भारी_मिसाइल_हमले_किये
पार्स टुडे – समाचार सूत्रों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के उत्तरी क्षेत्रों पर इस्लामी प्रतिरोध के भारी मिसाइल हमलों की सूचना दी है।
(last modified 2026-04-15T11:49:10+00:00 )
Apr १५, २०२६ १७:१६ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह ने ज़ायोनी शासन के ठिकानों पर भारी मिसाइल हमले किये

पार्स टुडे – समाचार सूत्रों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के उत्तरी क्षेत्रों पर इस्लामी प्रतिरोध के भारी मिसाइल हमलों की सूचना दी है।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार लेबनानी सूत्रों ने बुधवार तड़के जहां अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के उत्तरी क्षेत्रों पर इस्लामी प्रतिरोध के नए मिसाइल हमलों की खबर दी, वहीं ज़ायोनी सूत्रों ने “किर्यात शमोना” और उसके आसपास सायरन बजने की सूचना दी है।

 

अल जज़ीरा के संवाददाता ने भी अल-जलील अल-उलिया की ओर हिज़्बुल्लाह के भारी मिसाइल हमलों की ख़बर दी है।

 

ज़ायोनी शासन के चैनल 12 ने भी रिपोर्ट किया कि लेबनान से किर्यात शमोना और उसके आसपास की ओर आठ मिसाइलें दागी गई हैं।

 

कुछ अन्य ज़ायोनी स्रोतों ने भी बताया कि लेबनान से पश्चिमी जलील की ओर 10 मिसाइलें दागी गईं।

 

इसी समय इज़राइली स्रोतों ने हिज़्बुल्लाह के मिसाइल हमलों के बाद “अक्का”, “नहारिया” और “ऊपरी व पश्चिमी जलील” में खतरे के सायरन सक्रिय होने की ख़बर दी। mm