नेतन्याहू का दक्षिणी लेबनान पर हमलों को तेज़ करने का आदेश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i143752-नेतन्याहू_का_दक्षिणी_लेबनान_पर_हमलों_को_तेज़_करने_का_आदेश
पार्सटुडे – ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने युद्धविराम समझौते की अनदेखी करते हुए लेबनान पर हमले तेज़ करने का आदेश दिया है।
(last modified 2026-04-26T11:52:23+00:00 )
Apr २६, २०२६ १७:१४ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के प्रधानमंत्री  नेतन्याहू
    इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू

पार्सटुडे – ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने युद्धविराम समझौते की अनदेखी करते हुए लेबनान पर हमले तेज़ करने का आदेश दिया है।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान में व्यापक हमलों का आदेश तब दिया है, जब ज़ायोनी शासन ने लेबनान में युद्धविराम लागू होने के पहले ही दिन से उसका उल्लंघन करना शुरू कर दिया था।

 

केवल शनिवार को ही ज़ायोनी सेना ने दक्षिणी लेबनान के अल-खियाम शहर में कई घरों को विस्फोटकों से उड़ा दिया। कब्ज़ाधारी शासन की सेना ने लोगों के घरों की बिजली काटने के उद्देश्य से दक्षिणी लेबनान में सोलर पैनल भी नष्ट कर दिए।

 

दूसरी ओर  ज़ायोनी लड़ाकू विमानों ने दो बार बिंतल जुबैल जिले के 'हदासा' बस्ती पर बमबारी की। साथ ही दक्षिणी लेबनान की 'खिर्बत सलम' और 'अल-सुल्तानियाह' बस्तियों के आसपास भी दो बार बमबारी की गई।

 

यह सब तब हो रहा है जब शनिवार को लेबनान की संसद के सदस्य और 'प्रतिरोध के प्रति निष्ठा' गुट के अली फ़ैय्याज़ ने अमेरिकी राष्ट्रपति की लेबनान और ज़ायोनी शासन के बीच तीन सप्ताह के युद्धविराम विस्तार वाली घोषणा की आलोचना की।

 

फ़ैयाज़ ने एक बयान में कहा कि यह युद्धविराम उस स्थिति में अर्थहीन है जब ज़ायोनी शासन के शत्रुतापूर्ण कृत्यों – जिनमें हत्याएँ, बमबारी और लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में गोलीबारी तथा सीमावर्ती गाँवों में विनाशकारी नरसंहार जारी है – के चलते यह युद्धविराम निरर्थक है। mm