ज़ायोनी मीडिया: इस्राइली सेना लेबनान के दलदल में डूब रही है
Apr २८, २०२६ १३:२९ Asia/Kolkata
-
इस्राइली सैनिक
पार्स टुडे - एक ज़ायोनी मीडिया ने स्वीकार किया कि इस शासन की सेना लेबनान के दलदल में डूब रही है।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी समाचार पत्र "मारिव" ने सैन्य मामलों के विश्लेषक "आवी अश्केनाज़ी" के हवाले से लिखा: "इस्राइल का राजनीतिक स्तर पंगु हो गया है और सेना भी लेबनान के दलदल में डूब रही है।"
उन्होंने कहा: "राजनीतिक स्तर पंगु है और वह लेबनान, गाजा और ईरान के विभिन्न मोर्चों पर युद्ध का प्रबंधन करने में सक्षम नहीं है। ऐसा लगता है कि वर्तमान गतिविधियों को निर्धारित करने वाले एक ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, तो दूसरी ओर ईरान है।"
अश्केनाज़ी ने आगे कहा: "इस्राइली सेना इस समय बंधी हुई है और सेना के कमांडर राजनीतिक स्तर द्वारा युद्ध के प्रबंधन से निराश हो गए हैं।" MM
टैग्स