अली अल-ज़ैदी इराक़ के नए प्रधानमंत्री बने
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i143796-अली_अल_ज़ैदी_इराक़_के_नए_प्रधानमंत्री_बने
पार्सटुडे – इराक़ के शिया समन्वय ढाँचे ने अपनी अंतिम बैठक में अली अल-ज़ैदी को प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित करने पर सहमति जताई।
(last modified 2026-04-29T13:25:00+00:00 )
Apr २९, २०२६ १८:५० Asia/Kolkata
  • अली अल-ज़ैदी इराक़ के नए प्रधानमंत्री बने

पार्सटुडे – इराक़ के शिया समन्वय ढाँचे ने अपनी अंतिम बैठक में अली अल-ज़ैदी को प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित करने पर सहमति जताई।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के शिया समन्वय गठबंधन द्वारा अली अल-ज़ैदी को इस पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने के बाद राष्ट्रपति निज़ार अमीदी ने उन्हें देश की नई सरकार बनाने का काम सौंपा।

 

अल-ज़ैदी एक अर्थशास्त्री हैं और राजनीति के क्षेत्र में कई इराकियों के लिए एक अपरिचित चेहरा हैं और वे हाल के इराकी संसदीय चुनावों में शामिल नहीं थे। कानून के अनुसार अली अल-ज़ैदी के पास अपना मंत्रिमंडल बनाने और विश्वास मत प्राप्त करने के लिए इसे संसद में पेश करने के लिए एक महीने का समय है।

 

अली अल-ज़ैदी के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद इराक के राष्ट्रपति ने सभी राजनीतिक समूहों से इस कानूनी और राष्ट्रीय कर्तव्य को शीघ्रता से निभाने में उनकी सहायता करने का आह्वान किया। mm