तेलअवीव में इस्राईल विरोधी कार्यवाही का ज़िम्मेदार नेतनयाहू
ज़ायोनी शासन के पूर्व युद्धमंत्री ने प्रधानमंत्री और उनके मंत्रीमंडल को तेलअवीव में हालिया इस्राईल विरोधी कार्यवाही का ज़िम्मेदार बताया है।
अख़बार फ़िलिस्तीन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राईल के पूर्व युद्धमंत्री अमीर पेर्ज़ ने कहा कि इस्राईल के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू की नीतियों को परिवर्तित होना चाहिए क्योंकि इससे इस्राईली समाज में अशांति में वृद्धि होगी।
पेर्ज़ ने इसी प्रकार नेतनयाहूद के गठबंधन में ज़ायोनी एकता पार्टी के जुड़ने की संभावना के बारे में बारे में कहा कि बिनयामिन नेतनयाहू के मंत्री से व्यापक स्तर पर राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मतभेदों के कारण इस पार्टी के सदस्यों में, दक्षिणपंथी मंत्रीमंडल में शामिल होने की तनिक भी रुचि नहीं है।
इस्राईल के पूर्व युद्धमंत्री ने ज़ायोनी एकता पार्टी के प्रमुख इस्हाक़ हरज़ूक के साथ नेतनयाहू की हालिय मुलाक़ात के बारे में कहा कि इस वार्ता साथ कैबिनेट में एविग्दोर लेबर को शामिल किए जाने से यह पता चलता है कि वह एक दक्षिणपंथी चरमपंथी के रूप में इस्राईल संकट के समाधान पर गंभीर नहीं हैं।
ज्ञात रहे कि तेलअवीव के मेयर रोवन होलदाई ने इससे पहले कहा था कि तेलअवीव के व्यापारिक केन्द्र पर दो फ़िलिस्तीनी युवाओं के हालिया हमले का संबंध फ़िलिस्तीनी धरती पर इस्राईल के क़ब्ज़े से नहीं है। तेल अवीव के मेयर ने इस्राईली रेडियो से बात करते हुए कहा कि इस्राईल शायद वह एकमात्र जगह है जहां लोग अतिग्रहण के अंतर्गत जीवन व्यतीत कर रहे हैं और यहां इस धरती के वास्तविक मालिकों को कोई अधिकार नहीं मिल रहा है। लेबर पार्टी से संबंध रखने वाले तेलअवीव के मेयर ने इस बात को स्वीकार किया कि हम फ़िलिस्तीनी जनता को इस स्थिति में उसी प्रकार बाक़ी नहीं रख सकते।