आतंकवादी सीरिया का गेहूं तुर्की को बेच रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14425-आतंकवादी_सीरिया_का_गेहूं_तुर्की_को_बेच_रहे_हैं
सीरिया के इदलिब प्रान्त में सक्रिय आतंकवादी इस प्रान्त के किसानों का गेहूं तुर्की को बेच रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १२, २०१६ २१:११ Asia/Kolkata
  • आतंकवादी सीरिया का गेहूं तुर्की को बेच रहे हैं

सीरिया के इदलिब प्रान्त में सक्रिय आतंकवादी इस प्रान्त के किसानों का गेहूं तुर्की को बेच रहे हैं।

फार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अन्नुस्रा फ्रंट के आतंकवादी कुछ अन्य आतंकवादी गुटों के साथ मिल कर सीरिया के उत्तरी प्रान्त इदलिब में किसानों से गेंहू लेकर तुर्की पहुंचा रहे हैं।

याद रहे सीरिया के उत्तरी क्षेत्रों में सक्रिय आतंकवादी गुटों और तुर्की के मध्य विभिन्न मामलों में सहयोग की रिपोर्टें आती रही हैं।

हालिया दिनों में तुर्की की खुफिया एजेन्सी , एमआईटी के कई कमांडो अन्नुस्रा फ्रंट की मदद के लिए उत्तरी सीरिया के एलेप्पो प्रान्त में भेजे गये थे।

सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के हाथों तुर्की को गेंहू बेचे जाने की खबरें एेसी दशा में सामने आ रही हैं कि जब सीरिया की सरकार की अतीत में कई बार कहा है कि तुर्की, सीरिया का स्मगल किया हुआ तेल दाइश के आतंकवादियों से खरीद रहा है। इस संदर्भ में रूस ने सूबूत भी पेश किये हैं। (Q.A.)