ज़ायोनी शासन की सेना द्वारा बेरूत के ज़ाहिया पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i144300-ज़ायोनी_शासन_की_सेना_द्वारा_बेरूत_के_ज़ाहिया_पर_हमला
पार्स टुडे – ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने घोषणा की: इस शासन की सेना ने कल रविवार को बेरूत के ज़ाहिया क्षेत्र पर हमला किया है।
(last modified 2026-06-08T13:31:15+00:00 )
Jun ०८, २०२६ १८:५८ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन की सेना द्वारा बेरूत के ज़ाहिया पर हमला

पार्स टुडे – ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने घोषणा की: इस शासन की सेना ने कल रविवार को बेरूत के ज़ाहिया क्षेत्र पर हमला किया है।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार नेतन्याहू कार्यालय ने बेरूत पर ज़ायोनी शासन के आक्रमणों को सही ठहराते हुए दावा किया कि ये हमले हिजबुल्लाह की इज़राइल पर गोलाबारी की प्रतिक्रिया थे।

 

इसी बीच ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री यिस्राएल कात्स ने दावा किया: इस शासन की वायु सेना ने अभी दक्षिणी बेरूत के ज़ाहिया में एक ऑपरेशन कक्ष को निशाना बनाया है।

 

कब्ज़ाधारी शासन ने रविवार दोपहर बाद दक्षिणी ज़ाहिया को अपने हवाई हमलों का निशाना बनाया।

 

यह हमला उस समय किया गया जब ट्रंप ने दावा किया था कि वह ज़ायोनी शासन को दक्षिणी बेरूत के ज़ाहिये पर हमला करने की अनुमति नहीं देगा।

 

कब्ज़ाधारी शासन लेबनान में युद्धविराम शुरू होने के बाद से इस समझौते की परवाह किए बिना प्रतिदिन इसका उल्लंघन कर रहा है और अब तक हजारों लोग इसके कारण शहीद और घायल हो चुके हैं। mm