24 घंटे में 17 ऑपरेशनः ज़ायोनियों पर हिज़बुल्लाह के मैदानी वार
पार्सटुडे – हिज़बुल्लाह द्वारा ज़ायोनियों के बख्तरबंद वाहनों, तोपखानों और ठिकानों पर भारी हमले जारी हैं।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में लेबनान के हिज़बुल्लाह के ड्रोन और मिसाइल हमलों की श्रृंखला ने ज़ोयोनी शासन की सेना के बख्तरबंद वाहनों, तोपखाने के ठिकानों और तकनीकी केंद्रों पर केंद्रित होकर इस शासन के युद्ध तंत्र को सटीक और अभूतपूर्व मैदानी वार किए हैं।
लेबनान के हिज़बुल्लाह ने घोषणा की कि पिछले 24 घंटों के दौरान 17 ऑपरेशनों के माध्यम से उसने ज़ायोनी शासन के सैन्य ठिकानों, केंद्रों, बख्तरबंद वाहनों और टैंकों को परिचालन क्षेत्र में अपने हमलों का निशाना बनाया।
इस बीच ज़ायोनी शासन की सेना के रेडियो ने घोषणा की: "लेबनान की सीमा पर पश्चिमी गलील में एक इज़राइली सैन्य केंद्र के अंदर एक ड्रोन विस्फोट हुआ है।" इससे पहले हिब्रू मीडिया ने हिज़बुल्लाह के ड्रोनों के इन क्षेत्रों में घुसपैठ के बाद ऊपरी गलील के मार्गालियट और मनारा क्षेत्रों तथा पश्चिमी गलील के इदमित और अरब अल-अरामशा में ख़तरे के सायरन बजने की सूचना दी थी। mm