अर्दोग़ान: फ़िलिस्तीन का समर्थन पूरी मानवता की जिम्मेदारी है
-
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान, फ़िलिस्तीनी प्रशासन के के प्रमुख महमूद अब्बास के साथ बैठक में
पार्सटुडे – तुर्की के राष्ट्रपति ने ग़ज़ा के पुनर्निर्माण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की स्थितियाँ जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने अंकारा में फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास के साथ बैठक में, फ़िलिस्तीनी मुद्दे के प्रति तुर्की के निर्णायक समर्थन को जारी रखने पर जोर देते हुए, फ़िलिस्तीनी लोगों के अधिकारों की रक्षा को पूरी मानवता, विशेष रूप से इस्लामी जगत की जिम्मेदारी बताया।
अर्दोग़ान ने कहा: "नेतन्याहू की नरसंहारी सरकार पूरी दुनिया की आँखों के सामने वेस्ट बैंक और यरुशलम में अपनी गैरकानूनी गतिविधियाँ जारी रख रही है।"
उन्होंने आगे कहा: "एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी राज्य का अस्तित्व कमजोर हो रहा है, और इस विषय को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है या उदासीनता से नहीं देखा जा सकता है।"
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि तुर्की सभी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर फ़िलिस्तीनी मुद्दे का निर्णायक समर्थन करना जारी रखेगा। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए