संयुक्त अरब इमारात, यमन के विभाजन की कोशिश में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14602-संयुक्त_अरब_इमारात_यमन_के_विभाजन_की_कोशिश_में
कुवैत के एक लेखक ने यमन को विभाजित करने के संबंध में संयुक्त अरब इमारात की भूमिका की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १४, २०१६ १७:२० Asia/Kolkata
  • संयुक्त अरब इमारात, यमन के विभाजन की कोशिश में

कुवैत के एक लेखक ने यमन को विभाजित करने के संबंध में संयुक्त अरब इमारात की भूमिका की आलोचना की है।

फ़हद अलअजमी ने यमन में इमारात के खुले हस्तक्षेप की ओर संकेत करते हुए, जिससे यमन की जनता की क्षति पहुंच रही है, फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों की ओर से यमन के विभाजन की कोशिशों पर आश्चर्य प्रकट किया हैै।

सऊदी अरब के नेतृत्व में बने गठजोड़ के अंतर्गत दक्षिणी यमन के अदन नगर का संचालन व सुरक्षा व्यवस्था संयुक्त अरब इमारात को सौंपी गई है और उसने हाल ही में उत्तरी यमन के नागरिकों को अदन से निकाल दिया है जिस पर लोग और यमन के राजनैतिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

संयुक्त अरब इमारात का कहना है कि यह क़दम अदन की सुरक्षा के लिए उठाया गया है जबकि व्यवहारिक रूप से यह काम, यमन के विभाजन के समान है। सऊदी अरब के बाद संयुक्त अरब इमारात, यमन पर हमला करने वाले गठजोड़ का दूसरा सक्रिय देश है। (HN)