बहरैन में अदालत ने भंग किया जमीयते वेफ़ाक़े इस्लामी पार्टी को
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14629-बहरैन_में_अदालत_ने_भंग_किया_जमीयते_वेफ़ाक़े_इस्लामी_पार्टी_को
बहरैन की एक अदालत ने इस देश के बड़े राजनैतिक दल जमीयते वेफ़ाक़े इस्लामी पार्टी को भंग कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०१६ १४:२७ Asia/Kolkata
  • बहरैन में अदालत ने भंग किया जमीयते वेफ़ाक़े इस्लामी पार्टी को

बहरैन की एक अदालत ने इस देश के बड़े राजनैतिक दल जमीयते वेफ़ाक़े इस्लामी पार्टी को भंग कर दिया है।

बहरैन के विधिमंत्री ख़ालिद बिन अली आले ख़लीफ़ा के आदेश पर बहरैन के एक न्यायालय ने तथाकथित आतंकवादी गतिविधियों के आरोप में इस दल की गतिविधियों को बंद करने की घोषणा करते हुए कहा है कि इस दल की सभी इमारतों को बंद कर दिया जाएगा। आले ख़लीफ़ा सरकार का दावा है कि इस दल ने देश में आतंकी गतिविधियों, हिंसा और विदेशी हस्तक्षेप का मार्ग प्रशस्त किया है।

यह भी पढ़ें: बहरैन के 13 अन्य लोगों की नागरिकता छिनी

बहरैन के एक वकील अब्दुल्लाह शमलावी ने जमीयते वेफ़ाक़े इस्लामी पार्टी के संबंध में न्यायालय के फ़ैसले को जल्दबाज़ी पर आधारित बताया है। इस दल के महासचिव शैख़ अली सलमान को इससे पहले नौ साल क़ैद की सज़ा सुनाई जा चुकी है। (HN)