बग़दाद में आतंकी धमाकों में कई हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14638-बग़दाद_में_आतंकी_धमाकों_में_कई_हताहत_व_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए आतंकी धमाकों में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०१६ १४:५९ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में आतंकी धमाकों में कई हताहत व घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए आतंकी धमाकों में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी बग़दाद के राशीदिया इलाक़े में एक बम धमाका हुआ जिसमें तीन व्यक्ति हताहत और तीन अन्य घायल हो गए। इसी तरह बग़दाद पुलिस के स्रोतों ने बताया है कि दक्षिणी बग़दाद के अरब-जबूर इलाक़े में सेना के एक वाहन के मार्ग में बम धमाका हुआ जिसमें तीन सैनिक घायल हो गए।

गुरुवार को भी उत्तरी व पूर्वी बग़दाद में हुए आतंकी हमलों में लगभग 100 लोग हताहत व घायल हुए थे। हालिया महीनों में इराक़ की राजधानी बग़दाद में आतंकी घटनाओं में वृृद्धि हुई है।

ज्ञात रहे कि फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता के अभियान में इराक़ी सेना को मिलने वाली सफलताओं से बौखला कर आतंकी गुट दाइश ने इराक़ी नागरिकों विशेषकर बग़दाद के सार्वजनिक स्थानों पर हमले तेज़ कर दिए हैं। (HN)