यमनी सशस्त्र बलों की सऊदी भाड़े के सैनिकों को स्पष्ट चेतावनी
-
यमनी सशस्त्र बल
पार्स टुडे – यमनी सशस्त्र बलों ने सऊदी गठबंधन की नई सैन्य गतिविधियों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि सऊदी अरब से संबद्ध बलों की कोई भी सैन्य तैनाती एक वैध लक्ष्य होगी।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक यमनी सैन्य सूत्र ने समाचार एजेंसी "सबा" से बातचीत में सऊदी भाड़े के सैनिकों के हालिया अपराधों की निंदा करते हुए यमन में इस गठबंधन की किसी भी नई सैन्य गतिविधि के प्रति आगाह किया।
सूत्र ने हुदैदा प्रांत के "अल-जराही" जिले में एक नागरिक के घर पर हुए हमले को सऊदी दुश्मन और उसके भाड़े के सैनिकों के काले कारनामों में एक और अपराध करार दिया और चेतावनी दी: सऊदी दुश्मन से संबद्ध भाड़े के सैनिकों की कोई भी सैन्य तैनाती यमनी सशस्त्र बलों के लिए एक वैध लक्ष्य मानी जाएगी।
यमनी सैन्य सूत्र ने ज़ोर देकर कहा कि यमनी बल भूमि युद्ध के लिए घोषित की गई तैयारियों को विफल करने के लिए अपनी पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे, और सऊदी दुश्मन कभी भी अत्याचार और आक्रमण के खिलाफ यमनी जनता के संकल्प को नहीं तोड़ सकेगा।(AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए