संयुक्त राष्ट्र: ग़ज़ा पट्टी में कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i146732-संयुक्त_राष्ट्र_ग़ज़ा_पट्टी_में_कोई_भी_स्थान_सुरक्षित_नहीं_है
पार्स टुडे – संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने ग़ज़ा पर सियोनी शासन के हमलों की तीव्रता और इन हमलों में बच्चों व महिलाओं के शहीद या घायल होने का ज़िक्र करते हुए घोषणा की कि ग़ज़ा में कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है, और तेल अवीव के हमलों से कोई भी अछूता नहीं है।
(last modified 2026-09-05T10:20:27+00:00 )
Sep ०५, २०२६ १५:४७ Asia/Kolkata
  • संयुक्त राष्ट्र: ग़ज़ा पट्टी में कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है
    संयुक्त राष्ट्र: ग़ज़ा पट्टी में कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है

पार्स टुडे – संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने ग़ज़ा पर सियोनी शासन के हमलों की तीव्रता और इन हमलों में बच्चों व महिलाओं के शहीद या घायल होने का ज़िक्र करते हुए घोषणा की कि ग़ज़ा में कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है, और तेल अवीव के हमलों से कोई भी अछूता नहीं है।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार,"फ़िलिस्तीनी कब्ज़े वाले क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय" ने एक रिपोर्ट में कहा: युद्धविराम समझौते को लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद, ग़ज़ा पट्टी में कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है, और इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल अवीव की निरंतर कार्रवाइयों से नागरिकों को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है और ग़ज़ा पट्टी में असुरक्षा बढ़ रही है।

आज, शनिवार की सुबह, सियोनी शासन की सेना ने तोपखाने से ग़ज़ा पट्टी के कुछ क्षेत्रों पर बमबारी की। इस हमले में इज़राइली सेना का फोकस पूर्वी ग़ज़ा के "अत-तफ़्फ़ाह" इलाके पर था। इसके अलावा, सियोनी शासन की सेना के नौसैनिक बलों के जहाज़ों और युद्धक नौकाओं ने ग़ज़ा पट्टी के दक्षिण में स्थित "खान यूनिस" शहर के पूर्वी क्षेत्रों को निशाना बनाया।

फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि इस हमले में कम से कम 2 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। (AK)
 
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।