न्यूयॉर्क टाइम्स: सऊदी अरब ने राष्ट्र संघ को ख़रीद लिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14749-न्यूयॉर्क_टाइम्स_सऊदी_अरब_ने_राष्ट्र_संघ_को_ख़रीद_लिया
अमरीका के प्रसिद्ध अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने राष्ट्र संघ द्वारा सऊदी अरब को बच्चों के अधिकारों का हनन करने वालों की सूची में डालकर उसका नाम हटा देने की आलोचना में एक लेख लिखा है, जिसका शीर्षक है, सऊदी अरब ने राष्ट्र संघ को ख़रीद लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १५, २०१६ १५:०८ Asia/Kolkata
  • न्यूयॉर्क टाइम्स: सऊदी अरब ने राष्ट्र संघ को ख़रीद लिया

अमरीका के प्रसिद्ध अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने राष्ट्र संघ द्वारा सऊदी अरब को बच्चों के अधिकारों का हनन करने वालों की सूची में डालकर उसका नाम हटा देने की आलोचना में एक लेख लिखा है, जिसका शीर्षक है, सऊदी अरब ने राष्ट्र संघ को ख़रीद लिया।

उल्लेखनीय है कि यमन में बड़ी संख्या में बच्चों को मौत के घाट उतार देने और स्कूलों को निशाना बनाने के लिए राष्ट्र संघ ने यमन पर बमों की बारिश करने वाले सऊदी गठबंधन को बच्चों के अधिकारों के हननकर्ताओं की सूची में शामिल किया था, लेकिन सऊदी अरब और उसके मित्र देशों ने राष्ट्र संघ के कार्यक्रमों के लिए दिए जाने वाले बजट को बंद करने की धमकी दे दी, जिसके बाद राष्ट्र संघ ने सऊदी अरब का नाम इस सूची से निकाल दिया।

राष्ट्र संघ के महासचिव बान कीमून ने सऊदी अरब का नाम इस काली सूची से निकालने के लिए दबाव होने की बात स्वीकार की थी।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि सऊदी अरब विश्व भर में चरमपंथ को फैला रहा है। अगर यूरोप और अमरीका में बम धमाकों और हत्याओं को रोकना चाहते हो तो सऊदी अरब और फ़ार्स खाड़ी के अन्य अरब देशों में मौजूद चरमपंथ की जड़ों को काटना होगा। msm