सीरिया सरकार पर हमले की मांग का विरोध करता है रूस,
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14926-सीरिया_सरकार_पर_हमले_की_मांग_का_विरोध_करता_है_रूस
रूस ने सीरिया की सरकार के विरुद्ध सैनिक कार्यवाही करने संबंधी अमरीकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की मांग ख़ारिज करते हुए कहा है कि मास्को सीरिया संकट के सैनिक समाधान का कड़ाई से विरोध करता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१६ १४:२४ Asia/Kolkata
  • सीरिया सरकार पर हमले की मांग का विरोध करता है रूस,

रूस ने सीरिया की सरकार के विरुद्ध सैनिक कार्यवाही करने संबंधी अमरीकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की मांग ख़ारिज करते हुए कहा है कि मास्को सीरिया संकट के सैनिक समाधान का कड़ाई से विरोध करता है।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह कोई ढकी छिपी बात नहीं है कि अमरीका में कुछ राजनैतिक ताक़तें सीरिया संकट को सैनिक मार्गों से हल करने का आग्रह करती हैं लेकिन हम एसा नहीं चाहते। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने एक बार फिर चेतावनी दी कि सीरिया में सरकार बदलने के प्रयासों के नतीजे में पूरे क्षेत्र में अंशाति और अराजकता फैल जाएगी।

ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेश मंत्रालय के दर्जनों अधिकारियों ने एक पत्र लिखकर अमरीकी सरकार से अपील की है कि वह सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार को ख़त्म करने के लिए प्रत्यक्ष सैनिक कार्यवाही करे।