इराक़ी विदेश मंत्रालय में तलब किये गए सऊदी राजदूत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14968-इराक़ी_विदेश_मंत्रालय_में_तलब_किये_गए_सऊदी_राजदूत
अपने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के कारण इराक़ ने बग़दाद में मौजूद सऊदी अरब के राजदूत को तलब किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१६ ०६:१२ Asia/Kolkata
  • इराक़ी विदेश मंत्रालय में तलब किये गए सऊदी राजदूत

अपने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के कारण इराक़ ने बग़दाद में मौजूद सऊदी अरब के राजदूत को तलब किया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार इराक़ के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद जमाल ने शुक्रवार को बताया है कि हस्तक्षेपपूर्ण बयान देने के कारण सऊदी अरब के राजदूत सामिर अस्सहबान को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया।

 

इराक़ के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बग़दाद में उपस्थित किसी भी देश के राजदूत को इस बात की अनुमति नहीं दी जा सकती कि वह अपनी कूटनैतिक दायित्वों के स्थान पर इराक़ के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप आरंभ कर दे।

 

बग़दाद मेें मौजूद सऊदी अरब के राजदूत ने कहा है कि दाइश के चंगुल से फ़ल्लूजा को स्वतंत्र कराने का उद्देश्य वहां की जनसंख्या के अनुपात को बिगाड़ना है। इससे पहले भी सऊदी अरब के राजदूत इराक़ के आंतरिक मामलों में कई बार हस्तक्षेप कर चुके हैं।

 

कुछ टीकाकारों का कहना है कि इराक़ में दाइश की खुली पराजय के साथ ही दाइश के आतंकवादियों सहित उनके समर्थक भी बुरी तरह से बौखला गए हैं जो घबराहट की हालत में उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं।