दाइश हमारे लिए कोई ख़तरा नहीं हैः इस्राईल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14977-दाइश_हमारे_लिए_कोई_ख़तरा_नहीं_हैः_इस्राईल
इस्राईल के पूर्व सेना प्रमुख ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश हमारे लिए कोई ख़तरा नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१६ ०७:३६ Asia/Kolkata
  • दाइश हमारे लिए कोई ख़तरा नहीं हैः इस्राईल

इस्राईल के पूर्व सेना प्रमुख ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश हमारे लिए कोई ख़तरा नहीं है।

मिस्र की अलयौमुस्साबे समाचार एजेन्सी के अनुसार इस्राईल की सशस्त्र सेना के पूर्व प्रमुख बेनी गान्तेस ने कहा है कि क्षेत्र में दाइश की कार्यवाहियां, इस्राईल के हित में हैं।

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में हैफ़ा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बोलते हुए इस्राईल की सशस्त्र सेना के पूर्व प्रमुख ने कहा कि दाइश ने अभी तक क्षेत्र में इस्राईल के हितों को कोई नुक़सान नहीं पहुंचाया है।

इसी बीच इस्राईल की सेना के गुप्तचर विभाग के प्रमुख का कहना है कि इराक़ और सीरिया में दाइश की पराजय ज़ायोनी शासन के लिए हानिकारक सिद्ध होगी।

जानकार सूत्रों का कहना है कि ज़ायोनी शासन, आतंकवादी गुट दाइश की हथियारों से सहायता कर रहा है। इसके अतिरिक्त वे आतंकवादी जो सीरिया में घायल होते हैं उनका उपचार इस्राईल के अस्पतालों में किया जाता है।